फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After three months, gang rape case took place on the orders of the court

Fatehpur News: तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

Sat, 30 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
After three months, gang rape case took place on the orders of the court
- पीड़िता थाने और उच्च अधिकारियों के काटती रही चक्कर
विज्ञापन

- महिला के साथ 16 जून को हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। महिला से सामूहिक दुष्कर्म का कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। सामूहिक दुष्कर्म में दो युवक शामिल रहे हैं। इसके बाद महिला से आरोपियों के परिजनों ने मारपीट की है। महिला का आरोप है कि वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना कई बार गई। उसे भगा दिया जाता रहा। वह उच्च अधिकारियों के पास भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि उसके पति, देवर, ससुर मजदूरी के सिलसिले में गैर प्रांत में रहते हैं। वह दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। गांव में चंद्र किशोर के परिजन उसके घर के सामने 16 जून को सूदक के बाल बनवा रहे थे। उसके मना करने पर चंद्र किशोर के पुत्र समरजीत ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला 18 जून की रात बरामदे में सो रही थी। करीब भोर चार बजे समरजीत और सुरेश का पुत्र विकास घर में घुस आए। जान से मारने की धमकी देकर समरजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर विकास ने महिला का मुंह दबा लिया। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। दोनों मौके से भाग निकले थे। आरोपियों के परिवार के सुरेश, आकाश, गुड़िया, कलावती पत्नी महेश, आन्नद उर्फ मुखिया घर आए। घटना की पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में सास को पीटा। पुलिस ने फिर उसे थाने से भगा दिया। उसने 19 जून को उच्च अधिकारियों से शिकायत की। रजिस्ट्री के जरिए एसपी को शिकायत की। उसकी सुनवाई नहीं की गई। तभी कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed