फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the day's scorching heat, the weather turned pleasant thanks to a heavy downpour.

Fatehpur News: दिनभर की तपिश के बाद झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
After the day's scorching heat, the weather turned pleasant thanks to a heavy downpour.
फोटो-30-शाम को बारिश के दौरान पसरा सन्नाटा। संवाद
फतेहपुर। बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर और बढ़ गया। शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश और ठंडी हवा से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर में बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। शाम को बारिश शुरू होते ही मौसम बदल गया। तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। मूसलाधार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। हालांकि, बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को भी मिली राहत
बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसान कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। शाम तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा।

फोटो-30-शाम को बारिश के दौरान पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-30-शाम को बारिश के दौरान पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed