फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After stealing from gas station workers put fire

पेट्रोल पंप कर्मी के घर में चोरी के बाद लगाई आग

Fri, 06 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
After stealing from gas station workers put fire
चोरी के बारे पीड़िता सुशीला देवी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप कर्मी के घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने बुधवार की रात उत्पात भी मचाया। कमरों का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी किया। इसके बाद एक कमरे को आग के हवाले कर फरार हो गए। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। ऊपर के कमरे को जलता देख सुबह लोगों ने नीचे घरवालों को बताया। चौकी इंचार्ज राधानगर एनके प्रजापति का कहना है कि परिवार ने इलाकाई अराजकतत्वों पर संदेह जताया है।
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर नगर देवीगंज इलाका निवासी संतोष पटेल के घर में यह वारदात हुई है। संतोष मूलत: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद गांव निवासी हैं। कई सालों से अंबेडकर नगर में सपरिवार रहते हैं। मकान के आगे हिस्से में संतोष की मां सुशीला देवी का कमरा है और पीछे हिस्से में भाई बहन किराए पर रहते हैं, जो यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। दूसरी मंजिल में संतोष का कमरा है। संतोष ने बताया कि उसकी मां मौसी की तबियत का हाल जानने बुधवार शाम सुजानीपुर गांव चली गई थी। उसकी पत्नी बच्चों संग ठंड की छुट्टी में मायके हरिरामपुर चली गई थी। वह पेट्रोल पंप नाइट ड्यूटी पर गया था। गेट पर ताला लगा हुआ था। किराएदार बहन-भाई सुबह पीछे के रास्ते से बाहर आए तो कमरे से धुआं निकलता देख सूचना दी। वह घर आया तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर ठीक सामने मां के  कमरे का ताला टूटा और सारा सामान बिखरा हुआ था। आग बुझाने अपने कमरे में पहुंचा। फ्रिज, टीवी, कपड़े, बिस्तर, बेड समेत सारी गृहस्थी आग से जलकर बर्बाद हो चुकी थी। बड़े बक्से का ताला चोरों ने तोड़ा है। इलाकाई लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। चोरी के बाद आग लगाने की बात किसी के समझ नहीं आई। संतोष ने बताया कि उसकी कोई रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन


सुशीला देवी ने बताया कि उसके कमरे में एक जोड़ी सोने की झुमकी, बिछवा, पांच सौ ग्राम चांदी की हाफ पेटी चांदी, सोने का हार, दो जोड़ी पायल और साढ़े 13 हजार की नकदी रही है। सारा माल चोर उड़ा ले गए हैं। उन्होंने आसपास के कुछ लोगों के बारे में घटना के  पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed