{"_id":"620d4f23ef75d9484f794fe9","slug":"after-rape-abortion-was-done-fatehpur-news-knp6810140158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद किशोरी का गर्भपात कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद किशोरी का गर्भपात कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी के साथ चार माह पहले गांव के ही सुनील कुमार निषाद ने दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने किशोरी को खेत में पकड़कर दोबारा दुष्कर्म किया। किशोरी के मुताबिक सुनील ने किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस पर वह खामोश रही। किशोरी ने पुलिस को बताया कि अब जब वह गर्भवती हो गई तो सुनील ने उसे बहला फुसला कर उसका गर्भपात करा दिया।
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।