{"_id":"6a00dd9a67a2d3053f0b9a8b","slug":"after-bablu-went-to-jail-the-rape-victim-married-her-fiance-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154493-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बबलू के जेल जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने मंगेतर से रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बबलू के जेल जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने मंगेतर से रचाया विवाह
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती ने रविवार को मंगेतर के साथ विवाह कर लिया। विवाह के बाद पति ने कहा कि वह हर सुख-दुख में युवती का साथ निभाएगा। दोनों परिवारों के लोग समारोह में शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही। गौरतलब है कि दोनों ने आरोपियों के जेल जाने के बाद शादी करने की बात पहले ही कही थी।
उल्लेखनीय है कि खागा कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह ने साथी युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ मिलकर बंधक बना लिया था। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
पुलिस ने भाजपा नेता बबलू सिंह को सात मई को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। रविवार को दोनों में मंदिर में परिवार की मौजूदगी में शादी कर नए सफर की शुरुआत की। इस दौरान परिजन ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।