फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Advocates, including the death of two of fever

बुखार से अधिवक्ता समेत दो की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Advocates, including the death of two of fever
संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक बुखार के सामने हाथ डाल दिया है। बीमारी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात बीमारी से अधिवक्ता समेत दो की मौत हो गई।  वायरल फीवर के साथ अब मलेरिया रोगियों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शहर के खुशवक्त रायनगर निवासी अधिवक्ता गंगासागर (65) की रात में अचानक बुखार से हालत खराब हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार बकेवर निवासी दयाराम (40) पखवारेभर से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को परिजन घर ले आए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन फिर कानपुर ले गए, लेकिन डाक्टरों ने भर्ती नहीं किया, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीण हरिनारायन, विकास, संगम, दीपक, संजय, मनोज ने बताया कि देवमई विकास खंड के गांव बुखार की चपेट में  है। अभी तक संक्रामक रोग नियंत्रण टीम गांव में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में वायरल बुखार के साथ मलेरिया रोगियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गया है। प्रति दिन डेढ़ सौ से अधिक स्लाइडों की जांच हो रही है, जिनमें चार से पांच मलेरिया रोगी निकल रहे हैं। अभी तक मलेरिया रोगियों का औसत एक से दो ही रहा है। ऐसी हालत में साफ है कि जिले में मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।


अस्पताल के सीएमएस डा. वीएन पाठक का कहना है कि वायरल के साथ मलेरिया बुखार का सीजन है। हर साल इस मौसम में बुखार रोगी बढ़ते हैं। अस्पताल में कुशल डाक्टरों के साथ पर्याप्त दवाएं हैं। ऐसे में साफ है कि स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed