फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Action to be taken on officials found guilty in probe: Rawat

जांच में दोषी मिले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: रावत

Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken on officials found guilty in probe: Rawat
फतेहपुर। जिले में अनुसूचित जाति की दिव्यांग दंपती का मकान गिराने के मामले में एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने मंगलवार को सदर तहसील के गांव बरमतपुर का दौरा किया। उन्होंने जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार को मकान, पेंंशन, बच्चों को शिक्षा समेत हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तहसील के ब्लॉक तेलियानी के गांव भरसवां के मजरे बरमतपुर में पीड़ित परिवार से अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत मिलने पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग दंपती अनिल और उसकी पत्नी महारजिया समेत परिजनों से बातचीत की। प्रशासन से मिली सहायता की जानकारी ली। परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा। कहा कि दिव्यांग दंपती के साथ पांच परिवार को सीएम आवास के तहत मकान दिए जाएंगे। 60 साल के ऊपर व दिव्यांगजनों को पेंशन दिलाई जाएगी। उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए चार हजार रुपये दिया जाएगा। कहा कि इसके अतिरिक्त हम प्रयास करेंगे कि मुख्यमंत्री स्तर से उनकी मदद की जाए ताकि उनकी मुस्कान लौट सके। वे करीब 30 मिनट तक गांव में रुके। इस दौरान विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक विकास गुप्ता, विधायक कृष्णा पासवान और भाजपा जिले जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed