फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   action,fatehpur news

मौरंग डंप की गलत पैमाइश पर लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष समेत तीन लेखपाल निंलबित

Wed, 18 Aug 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
action,fatehpur news
फतेहपुर। मौरंग डंप की गलत पैमाइश करने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत तीन लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लेखपालों की करतूत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के संज्ञान में आई तो उन्होंने अलग से डंप की पैमाइश कराई, जिससे स्थिति स्पष्ट हो गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रमोद झा ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के महना गांव में अनुज्ञापी धारक ख्वाजा इफ्तिखार के डंप की पैमाइश क्षेत्रीय लेखपाल राहुल श्रीवास्तव ने की थी। इसी क्रम में अनुज्ञापी टेसकस ट्रेडिंग और ओम हरिहर ट्रेडर्स के डंप की पैमाइश लेखपाल सोनी देवी ने की। मेसर्स एमएस कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के जमेनी गांव में लगे डंप की पैमाइश स्थानीय लेखपाल और लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कंधईलाल ने की। यह पैैमाइश 12 अगस्त को की गई थी।
विज्ञापन

तीनों लेखपालों ने डंप की पैमाइश की सही जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। बाद में जब खनन विभाग के सर्वेयर से डंप की पैमाइश कराई गई तो खासा अंतर पाया। इस पर डीएम ने तीनों लेखपालों को गुमराह करने और मौरंग भंडारण की गलत रिपोर्ट देने के आरोप में निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर प्रमोद झा ने तीनों लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष समेत एक साथ तीन लेखपालों के निलंबित हो जाने से राजस्व महकमे में हड़कंप है।

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित
लालीपुर क्षेत्र के लेखपाल शिवदास का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ। जिस पर एसडीएम प्रमोद झा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में लेखपाल पारिवारिक लाभ योजना के आवेदक से पैसे लेते दिख रहा है। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed