{"_id":"6ad3c21f33bce3fca501fe34","slug":"accused-of-stabbing-a-youth-50-metres-from-the-police-station-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164721-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: थाने से 50 मीटर दूर युवक को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: थाने से 50 मीटर दूर युवक को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खखरेरू। कस्बे में थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर युवक को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को बेहोशी की हालत में प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
कस्बे के श्यामलाल सोनकर का पुत्र हर्षल सोनकर (22) शुक्रवार शाम करीब छह बजे जा रहा था। तभी उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल हर्षल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शाम करीब सात बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हर्षल का उसकी बहन से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात पर हर्षल को कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
पीड़ित के भाई इंद्रेश ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी सतपाल पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अकेला दिखाई दिया है। दूसरे व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।