{"_id":"6a78d485ad014d8ce80e4668","slug":"accused-arrested-with-stolen-solar-panels-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-160152-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी के सोलर पैनल के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी के सोलर पैनल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के हरदो उत्तरी थोक में घर की छत पर लगे दो सोलर पैनल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों सोलर पैनल भी बरामद कर लिए गए।
हरदो उत्तरी थोक निवासी रघुनाथ सहांय ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त की दोपहर करीब एक बजे वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान पड़ोसी नरेंद्र सिंह उर्फ लोलर ने छत पर लगे दोनों सोलर पैनल चोरी कर लिए। एक महिला ने उसे पैनल चोरी करते हुए देख लिया था।
गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों सोलर पैनल बरामद किए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहं से उसे जेल भेज दिया गया है।