{"_id":"624f25511252f27631245716","slug":"accident-maut-mahila-fatehpur-news-knp6899234118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर। हाईवे पर कंटेनर ने गुरुवार दोपहर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर समेत चालक को पकड़ लिया है।
वाहिदपुर गांव निवासी सुनील पटेल की पत्नी अंजू पटेल (38) अपने जेठ अनिल कुमार के साथ घर से तांबेश्वर मंदिर जा रही थी। हाईवे पर कोराईं मोड़ के पास निर्माणाधीन पुल की सर्विस लेन पर बाइक सवार पहुंचे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
महिला बाइक से उछलकर रोड पर गिरी और कंटेनर की चपेट में आ गई। बाइक चालक अनिल कुमार दूसरी ओर गिर गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जेठ अनिल कुमार हेलमेट लगाए था। उसे मामूली चोट आई है। पुलिस ने कंटेनर और चालक को गिरफ्तार किया। मृतका का एक पुत्र आयुष (13) व एक पुत्री साक्षी (17) है। मां की मौत से बेटे और बेटी का हाल-बेेहाल हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।