फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident

क्रिकेट में मारपीट के बाद ट्रेन से कट गया छात्र

Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
accident
फतेहपुर। क्रिकेट में साथियों से मारपीट होने पर परिजनों ने शनिवार को हाईस्कूल छात्र को फटकार लगा दी। डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रसूलपुर हिसामुद्दीनपुर निवासी ओम प्रकाश का बेटा अखिलेश(16) कक्षा दस का छात्र था। वह शनिवार को गांव में क्रिकेट खेल रहा था। कुछ साथियों से उसका विवाद हो गया। अखिलेश ने उनकी पिटाई कर दी। छात्र की शिकायत उसके घरवालों तक पहुंची तो परिजनों ने डांट फटकार दिया। अखिलेश इसके बाद शाम को घर से निकल गया। उसका शनिवार रात अस्ती और कुरुस्ती कलां स्टेशन के बीच खंभा नंबर 945 के पास रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। आरपीएफ की सूचना पर जेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र के पास से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया। परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों प्रमोद, शैलेश से छोटा था। उसकी दो बहनें प्रमिला, उर्मिला हैं। पोस्टमार्टम हाउस में चाचा राजू ने बताया कि वह अक्सर घर से निकल जाता था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वह खागा से किसी ट्रेन से घटनास्थल के आसपास स्टेशन तक आया होगा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे पुलिस की सूचना पर शव बरामद किया गया था। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर रेलवे ट्रैक के पास शनिवार रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव क्षत विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने करीब 20 से 25 साल के बीच उम्र होने का अंदाजा लगाया है। कुछ दूरी पर एक साइकिल मिली। साइकिल ट्रेन से कटने वाले युवक की होना माना जा रहा है। चौकी इंचार्ज विजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि स्टेशन से पूर्व दिशा में दुर्गा मंदिर के पास शव मिला है। आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed