फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant

खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, तीन घायल

Mon, 05 Oct 2020 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
accidant
घटना स्थल पर छतिग्रस्त खड़ी डीसीएम - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बांदा-टांडा मार्ग पर दतौली के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में चालक व परिचालक समेत डीसीएम सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। उधर, हादसे से बांदा-टांडा मार्ग की रफ्तार घंटा भर थमी रही।
विज्ञापन

कानपुर के महराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव का आफताब(23) डीसीएम चालक है। आफताब के गांव का ही गुड्डन (25) खलासी है। दोनों पांच भैंसें लोड कर चले थे। डीसीएम से बांदा के बबेरू थाने के हरदौली गांव के वहीद का बेटा शाहिद (26) बांदा से डीसीएम में सवार होकर फतेहपुर आ रहा था।
विज्ञापन

सुबह साढ़े चार बजे बेंदाघाट के पास खड़े ट्रक में डीसीएम में जा घुसने गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक और परिचालक समेत तीनों डीसीएम सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा है। वहीद ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, हल्की नींद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीसीएम की ट्रक से टक्कर होने के बाद बांदा-टांडा मार्ग अवरुद्घ हो गया। वाहन जहां के तहां फंस गए। पुलिस के पहुंचने से पहले वाहनों का जमावड़ा लग चुका था। जिसे पुलिस को राह दिखाने में घंटे भर का वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed