फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant,fatehpur news

डीसीएम से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
accidant,fatehpur news
बकेवर। शाहजहांपुर के पास डीसीएम की चपेट में आने से मंगलवार की शाम एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से नाइट शिफ्ट में फैक्ट्री जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। सूचना परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी संतोष यादव (25) मुरादीपुर फैक्ट्री में काम करता था। वह बाइक से आता-जाता था। वह रोज की तरह मंगलवार की शाम को फैक्ट्री जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह जैसे ही शाहजहांपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही पिकअप ने गड्ढा बचाने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। जिससे संतोष यादव सड़क पर जा गिरा और सामने से आ रही डीसीएम उसे रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर परिजनों को सूचना दी। परिजन बिलखते हुए वहां पहुंचे। मां श्यामकली ने बताया कि संतोष उनका इकलौता पुत्र था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई है। उसे दो वर्षीय पुत्र शिवा है। जबकि पत्नी नीलू आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed