{"_id":"65d7aadceca9aaa2940e7e88","slug":"a-young-man-who-was-out-for-a-morning-walk-was-crushed-to-death-by-a-truck-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-111496-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सुबह टहलने निकले युवक की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सुबह टहलने निकले युवक की ट्रक से कुचलकर मौत
Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। घर से सुबह टहलने निकले युवक को गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक कुचलकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे छोटे भाई की गोद में चुल्लू भर पानी पीने के बाद दम तोड़ा दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर मोहल्ला निवासी पप्पू सैनी मुंबई में गार्ड नौकरी करते हैं। उनका पुत्र शिवा (21) भी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह पांच दिन पहले मुंबई से घर लौटकर आया था। सुबह टहलने निकला था। गांधी चौराहा गुरुद्वारा गुड़िया नीम के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके पीछे छोटा भाई ऋषभ उर्फ राजा भी टहलने निकला था। हादसा देखकर दौड़कर पहुंचा। तड़प रहे शिवा ने भाई से पानी मांगा। वह पानी लेकर आया और चुल्लू से शिवा को पानी पिलाया। इसी दौरान शिवा की सांसे थम गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया। भाई और बहन साक्षी और खुशी का हाल बेहाल हो गया। मृतक की मां उर्मिला की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया ट्रक की तलाश की जा रही है।
-- -- -- --
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर चितौरा के पास एक 50 साल के व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका गुरुवार सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। किसी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाया है। संवाद