फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man who had gone to an invitation was attacked with sticks and rods, and was left unconscious after his head was broken.

Fatehpur News: निमंत्रण में गए युवक पर लाठी-रॉड से हमला, सिर फटने से बेहोश

Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to an invitation was attacked with sticks and rods, and was left unconscious after his head was broken.
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में निमंत्रण में गए युवक पर चार लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। तीन जगह से सिर फटने से युवक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाने के सरकी गांव निवासी रामराज ने पुलिस को बताया कि बेटा अंगद चार मई की शाम बड़नपुर गांव निमंत्रण में गया था। यहां रात करीब 11 बजे बड़नपुर गांव के अमरजीत, समरजीत, मोहित, मोहन लाल ने डांस के दौरान बेटे से गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व लात-घूंसों से पीट दिया।
विज्ञापन

हमले में बेटे का सिर तीन जगह से फटने से वह बेहोश हो गया। शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed