Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar at Farmers' Day meeting; BKU stages a boycott over the failure to resolve issues.

Fatehpur News: किसान दिवस की बैठक में हंगामा, समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू ने किया बहिष्कार

Thu, 19 Nov 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Farmers' Day meeting; BKU stages a boycott over the failure to resolve issues.
फोटो-40-फतेहपुर: विकास भवन परिसर के बाहर धरने में बैठे किसान। संवाद
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ। धान खरीद केंद्रों के स्थानांतरण, नए केंद्र खोलने, नहर की पुलियों के निर्माण और खाद की उपलब्धता जैसे मुद्दे उठे।
विज्ञापन

पुरानी शिकायतों का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव रामदत्त मिश्रा के नेतृत्व में किसान विकास भवन परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ललौली और देवलान के धान खरीद केंद्रों को अधिक उत्पादन वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की मांग उठी। धाता ब्लॉक अध्यक्ष रविकरन सिंह ने धाता और कबरहा में नए खरीद केंद्र खोलने की मांग की। खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह चंदेल ने खुर्माबाद और मड़रांव माइनर की पुलियों का निर्माण कराने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध होने की जानकारी दी।
उन्होंने जोत के आधार पर समितियों से उर्वरक वितरण, जरूरत के अनुसार खाद खरीदने, भंडारण न करने और फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं के अनुदान बताए।
गन्ना निरीक्षक रामचंद्र चौधरी ने बताया कि 25 नवंबर से 12 केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू होगी। अगेती गन्ने का मूल्य 400 और सामान्य का 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार पांडेय ने सर्दी में पशुओं की देखभाल के तरीके बताए।
परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को मौके पर शिकायतें निस्तारित करने और किसानों के फोन उठाने के निर्देश दिए। उधर, जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने आरोप लगाया कि बैठकों में शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन समाधान नहीं होता।

धान खरीद शुरू न होने और बारिश से जलमग्न हजारों बीघा फसल का सर्वे व मुआवजा न मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान मन्नीलाल सोनकर, रामआसरे यादव, मोहन बाबा, अखिलेश सिंह, राकेश शुक्ला, केशन पांडेय, शिव बाबू शर्मा, अमित पाल और प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

फोटो-40-फतेहपुर: विकास भवन परिसर के बाहर धरने में बैठे किसान। संवाद

फोटो-40-फतेहपुर: विकास भवन परिसर के बाहर धरने में बैठे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed