{"_id":"690cfb517f75421073013662","slug":"a-student-was-duped-of-rs-3-lakh-by-promising-him-a-job-at-the-consumer-forum-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143521-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जर्जर भवन और मलबा गायब, नीलामी में नहीं लगी एक भी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जर्जर भवन और मलबा गायब, नीलामी में नहीं लगी एक भी बोली
विज्ञापन
फोटो-04- कंपोजिट विद्यालय पहाड़ीपुर में गायब जर्जर भवन। वीडियो ग्रैब
बकेवर। देवमई विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पहाड़ीपुरवा में बृहस्पतिवार को जर्जर भवन की नीलामी प्रस्तावित थी लेकिन नीलामी स्थल पर पहुंचने पर भवन और उसका मलबा दोनों ही गायब मिले। स्थिति देख नीलामी में पहुंचे लोग बिना बोली लगाए लौट गए। हैरानी की बात यह रही कि प्रधान शिक्षिका ने इसकी सूचना समय पर विभागीय अफसरों को नहीं दी।
पूर्व में प्राथमिक विद्यालय छिवली, भैसोली और पहाड़ीपुरवा के जर्जर भवनों की नीलामी के लिए विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर स्क्रैप मूल्य तय किया था। छिवली 74,188, भैसोली 67,685 और पहाड़ीपुरवा 36,181 कीमत तय हुई। तीनों विद्यालयों की नीलामी छह नवंबर को निर्धारित थी।
पहाड़ीपुरवा विद्यालय पहुंचने पर नीलामी टीम को न भवन मिला न मलबा। नीलामी में शामिल होने आए लोग निराश होकर लौट गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर से सरकारी संपत्ति का इस तरह गायब होना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
प्रधान शिक्षिका की ओर से इसकी सूचना न देना उनकी भूमिका पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भवन और मलबा मौजूद ही नहीं था तो नीलामी की विज्ञप्ति क्यों जारी की गई। संपत्ति गायब होने पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई।
खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) देवमई प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी देर से मिली है। प्रधान शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।