फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crackdown on illegal mining; round-the-clock surveillance at three check posts.

Fatehpur News: अवैध खनन पर शिकंजा, तीन चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी

Mon, 05 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal mining; round-the-clock surveillance at three check posts.
फतेहपुर। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टास्क फोर्स गठित कर तीन स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन पर 31 अक्तूबर तक 24 घंटे निगरानी के साथ वाहनों की जांच होगी। अभियान सुबह आठ बजे शुरू होगा और तीन पालियों में कर्मचारी ड्यूटी संभालेंगे।
विज्ञापन

हर चेक पोस्ट पर प्रशासन और पुलिस के एक-एक अधिकारी की दो सदस्यीय टीम के अलावा चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पहली पाली सुबह आठ से शाम चार बजे, दूसरी शाम चार से रात 12 बजे और तीसरी रात 12 से सुबह आठ बजे तक होगी। इससे रात में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर भी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन




इन तीन स्थानों पर नजर
पहला चेक पोस्ट ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे, दूसरा बहुआ पुलिस चौकी के पास और तीसरा असोथर थाना से करीब 100 मीटर पहले बनाया गया है। इन मार्गों से गुजरने वाले संदिग्ध और ओवरलोड वाहनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंट्रोल रूम से भी होगी निगरानी
चेक पोस्टों की कार्रवाई पर जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिये नजर रखी जाएगी। डीएम और एसपी सीधे व्यवस्था की निगरानी करेंगे, जबकि एसडीएम समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगे।


हर दो घंटे में देनी होगी रिपोर्ट
चेक पोस्ट पर तैनात टीम को प्रत्येक दो घंटे में गतिविधियों और अभियान की प्रगति की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप और ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी। इससे अधिकारियों को मौके की स्थिति की लगातार जानकारी मिलती रहेगी।



तीन शिफ्ट में तैनाती
पहली पाली : सुबह 8 से शाम 4 बजे तक
दूसरी पाली : शाम 4 से रात 12 बजे तक
तीसरी पाली : रात 12 से सुबह 8 बजे तक

अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए चेक पोस्टों पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें 24 घंटे वाहनों की जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चेक पोस्टों की निगरानी के साथ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
- अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed