फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A spark caused a fire in the farmers' crops.

Fatehpur News: चिंगारी से किसानों की फसल में लगी आग

Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A spark caused a fire in the farmers' crops.
खागा। कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे खेलकूद मैदान के सामने खड़े बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। चिंगारी से गेहूं की कटी फसल में आग लग गई, जो तेज हवा से आसपास के खेतों में फैल गई। आग लगने पर मौजूद महिलाओं ने धूल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की सूचना पर खागा से दो और फतेहपुर से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



आग की शुरुआत गांव के चंद्रभान सिंह के खेत से हुई, जहां दो बीघा गेहूं की कटी फसल जलकर राख हो गई। बंबुराही बाग में तरुण सिंह के मशरूम प्लांट के लिए खरीदा गया लाखों का भूसा भी आग की चपेट में आ गया। टीरू मौर्य और राजू सिंह की करीब दो-दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन




आग की लपटें जुनैदपुर और खासमऊ तक करीब एक किमी के दायरे में फैल गईं। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेतों की जोताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। किसानों ने राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed