फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A railway employee was robbed after being attacked with the butt of a gun

Fatehpur News: तमंचे की बट से हमला कर रेलवे कर्मी को लूटा

Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A railway employee was robbed after being attacked with the butt of a gun
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के कटका बाईपास पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर रेलवे कर्मी को पीटकर लूटपाट की। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी अमन कुमार त्रिवेदी कुरुस्ती कलां रेलवे स्टेशन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी से घर जा रहा था। कटका बाईपास के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकवाई। उसके साथ लूटपाट करने लगे। विरोध पर तमंचे के बट व डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

जेब में पर्स, मोबाइल, बाइक की चाबी निकाल ली। पर्स में पांच हजार रुपये थे। लहूलुहान हालत में लोगों ने उसे देखकर अस्पताल पहुंचाया और घर में खबर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा मौके पर जांच के लिए पहुंचे। घायल के पिता सत्यप्रकाश ने पुलिस को लूट की तहरीर दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने से इन्कार कर दिया। उनसे जबरन मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed