{"_id":"6a00cefd87691505050a77c6","slug":"a-pickup-loaded-with-straw-overturned-on-the-aung-overbridge-causing-a-traffic-jam-for-half-an-hour-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154492-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: औंग ओवरब्रिज पर भूसा लदी पिकअप पलटी, आधे घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: औंग ओवरब्रिज पर भूसा लदी पिकअप पलटी, आधे घंटे लगा जाम
विज्ञापन
फोटो-47-हाईवे पर पलटे पिकअप को हटवाती पुलिस। संवाद
- फोटो : शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर औंग ओवरब्रिज के पास रविवार को भूसा लदी पिकअप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया।
बांदा जिले के तिंदवारी निवासी शिवा पिकअप चला रहे थे। उनके साथ परिचालक विजयकरन भी मौजूद थे। दोनों भूसा लादकर बांदा से कानपुर जा रहे थे। औंग ओवरब्रिज पर अचानक टायर फटने से पिकअप हाईवे पर पलट गई। हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल कार्रवाई कर यातायात बहाल करा दिया गया।

फोटो-47-हाईवे पर पलटे पिकअप को हटवाती पुलिस। संवाद- फोटो : शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
विज्ञापन