फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A history-sheeter with a bounty of Rs 25,000 was injured in an encounter

Fatehpur News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Tue, 29 Jul 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A history-sheeter with a bounty of Rs 25,000 was injured in an encounter
फतेहपुर। औंग पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, स्कूटी और 1,400 रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ है। शातिर चोरी के दो मामलों में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में हत्या व गैंगस्टर समेत 10 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बिंदकी सीओ प्रगति यादव ने बताया कि औंग पुलिस रानीपुर पुल के नीचे मंगलवार भोर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बड़ाहार की ओर आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रुकवाया। पुलिस को देखकर बाइक सवार मोड़कर भागा। पुलिस के पीछा करने पर निर्माणाधीन कॉलेज के पास बाइक सवार फिसलकर गिरा। घेराबंदी पर शातिर ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से फायरिंग में औंग कस्बा का मोहित पासवान बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शातिर मोहित पासवान बकेवर और औंग थाने से चोरी में वांछित चल रहा था। उसके पास से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा, खाली खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ की मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शातिर के खिलाफ कानपुर महाराजपुर में चोरी, गैंगस्टर का मामला दर्ज है। इसके अलावा बिंदकी में सुपारी देकर हत्या व औंग, कल्यानपुर, बकेवर में अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed