{"_id":"7622733a57f5701d6c4cf34f175cb0ec","slug":"a-dalit-teenaged-girl-went-temple-to-clean-up-on-navrartri-abducted-and-murdered-suspected-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की सफाई करने गई दलित किशोरी की हत्या, दुराचार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की सफाई करने गई दलित किशोरी की हत्या, दुराचार की आशंका
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मंदिर की सफाई करने गई किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव पास ही स्थिति खेत में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त मिलने और शरीर पर चोट के निशान से दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह करीब नौ बजे मंदिर की साफ-सफाई करने जाने की बात कह कर निकली थी।
दोपहर तक वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह खोजते हुए मंदिर के पास स्थित गेहूं के खेत में पहुंचे तो वहां किशोरी का शव मिला। उसका दुपट्टा गले से कसा था।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान होने के साथ ही कपड़े अस्तव्यस्त थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ बृजराज सिंह और एसओ बलराम सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुराचार का विरोध करने पर हत्या का अंदेशा जताया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही बात मालूम हो सकेगी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप सवार तीन लोगों को दोपहर से पहले मंदिर की ओर जाते देखा गया था।