फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A businessman hanged himself to death due to domestic strife and property dispute.

Fatehpur News: घरेलू कलह और संपत्ति के विवाद में व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 29 Oct 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A businessman hanged himself to death due to domestic strife and property dispute.
प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो - फोटो : प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो
जहानाबाद। घरेलू कलह और संपत्ति विवाद में सोमवार रात बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। व्यापारी के भाई व पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन


लालूगंज मोहल्ला निवासी प्रेमप्रकाश उर्फ दीपू सोनकर (35) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता छोटेलाल सोनकर की चार साल पहले मौत के बाद भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेमप्रकाश मोहल्ले में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था। उसके दोनों भाई भी इसी कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंचा और कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी आकांक्षा के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर दरोगा संजय कुमार पहुंचे और दरवाजा तुड़वाया। कमरे में प्रेमप्रकाश रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमप्रकाश की शादी पांच वर्ष पूर्व कानपुर की आकांक्षा से हुई थी। उसके एक बेटा आर्यन और बेटी गुड़िया है। मां कुसमा ने आरोप लगाया कि बहू के विवाद के कारण बेटे ने आत्मघात किया, जबकि पत्नी आकांक्षा का कहना है कि पति संपत्ति विवाद से तनाव में थे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।


पोस्टमार्टम हाउस में प्रेमप्रकाश का शव पहुंचने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया। पत्नी आकांक्षा ने आरोप लगाया कि सास कुसमा और ननद रेनू ने उससे जेवर, ट्रैक्टर और दुकान की चाबी छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed