फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A blood-soaked abandoned car recovered, Scorpio occupants fled the scene

Fatehpur News: खून से सनी लावारिस कार बरामद, स्कॉर्पियो सवार मौके से भागे

Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A blood-soaked abandoned car recovered, Scorpio occupants fled the scene
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव स्थित चंदापुर अस्पताल के पास बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पुलिस ने एक लावारिस कार बरामद की जिसकी सीटें खून से सनी मिलीं। ग्रामीणों के मुताबिक कार के साथ एक स्कॉर्पियो भी थी जो कार खराब होने पर सवारों को लेकर भाग निकली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदापुर स्वास्थ्य केंद्र के पास कार को लावारिस हालत में देखा। वाहन से तेज दुर्गंध आ रही थी और अंदर सीटों पर खून के निशान थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। कार के पीछे के शीशे पर एक सभासद का नाम लिखा है। इससे ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कार का इस्तेमाल गोवंश तस्करी में किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात तस्करी के दौरान कार खराब होने पर तस्कर उसे छोड़कर दूसरे वाहन से मांस लेकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने कार नंबर के आधार पर संपर्क किया तो वाहन खखरेरू कस्बे के एक युवक का निकला जिसने गाड़ी बेचने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन स्वामी की तलाश जारी है। प्रथम दृष्टया गोवंश से जुड़ा मामला नहीं पाया गया है।


गोशाला के आसपास रात में घूमते हैं संदिग्ध वाहन

गढ़ा के पास बरामद कार कान्हा गोशाला से कुछ किलोमीटर दूरी पर मिली है। ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में रात के समय बाहरी नंबर की गाड़ियां अक्सर घूमती नजर आती हैं। दिसंबर माह में भी कानपुर देहात नंबर की एक कार सरौली गोशाला के पास मिली थी जिसमें ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। तब आरोप था कि गोशाला से गोवंश ले जाकर काटने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed