{"_id":"89129","slug":"Fatehpur-89129-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार भरभरा कर ढही, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार भरभरा कर ढही, अधेड़ की मौत
Fatehpur
Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में कमरे की छत गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी शिवपाल रैदास(60) सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे घर के बरामदे में सो रहा था। तभी बरामदे की एक दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में अधेड़ दब गया। दीवाल ढहने का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो शिवपाल के कराहने की आवाज सुनी। इस पर उसके परिजनों कोे सूचना देने के बाद पड़ोसी उसे मलबे से निकालने में जुट गए। करीब आधा घंटा बाद उसे निकाला जा सका, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरा हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में रविवार की रात हुआ। रज्जन का पुत्र अजमेरी (25) घर के एक कमरे में सो रहा था। तभी कमरे की छत ढह गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।