फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बबूल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

बबूल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के महमदपुरवा गांव में अधेड़ का शव खेत में बबूल के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्म हत्या की अभी तक कोई वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महमदपुरवा गांव निवासी किशोरी निषाद (60) रविवार की रात करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकला था। सोमवार को सुबह तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए अपने खेत पर पहुंचे तो वहां बबूल के पेड़ से किशोरी का शव लटकता हुआ मिला। घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

उधर, किशोरी निषाद की मौत के पीछे दहेज हत्या का मुकदमा भी कारण माना जा रहा है। बताते हैं कि सात महीने पहले किशोरी की छोटी बहू की आग से जलने से मौत हो गई थी। इस पर मायके वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। किशोरी निषाद इसको लेकर इधर दो दिन से काफी परेशान था। वह गांव के लोगों के लोगों से भी दहेज हत्या के मामले में बात करता था। रविवार की शाम वह कई लोगों से मुकदमे से बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। घर में भी गया तो कुछ खाया पीया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed