{"_id":"76410","slug":"Fatehpur-76410-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में वसूली पर व्यापारी भड़के, शिकायत करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में वसूली पर व्यापारी भड़के, शिकायत करेंगे
Fatehpur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आरटीओ में अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाई है। गुरुवार को शहर के पटेलनगर मोहल्ला स्थित नीलकंठ पैलेस में हुई बैठक में व्यापारियों ने अवैध वसूली पर नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने का निर्णय लिया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा आरटीओ में कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क लिए हीं किए जाते हैं। सुविधा शुल्क न देने पर संबंधित व्यक्ति का जायज काम भी नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा इन मनमानी के खिलाफ व्यापार मंडल जल्द आवाज बुंलद करेगा। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। उपाध्यक्ष ने कहा आरटीओ में कोई भी कार्य नियमानुसार नहीं होता है। किसी भी तरह के शुल्क को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसी हालत में लोगों को निर्धारित शुल्क की जानकारी नहीं हो पाती है। इसी का लाभ लेकर आरटीओ के कर्मचारी और अधिकारी मनमानी ढंग से वसूली करते हैं। बैठक में चंदन सिंह चौहान, सुनील रस्तोगी, प्रेमदत्त उमराव, अजय रस्तोगी, राजीव कुमार, सत्येंद्र गुप्ता, जैद अहमद, अभिषेक रायजादा, जाबिर अली आदि मौजूद रहे।