{"_id":"76276","slug":"Fatehpur-76276-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में प्रधानाचार्य, छात्र नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में प्रधानाचार्य, छात्र नदारद
Fatehpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बुधवार को हंसवा विकास खंड के एक मदरसे में औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां अध्यापक और छात्र नदारद मिले। इससे मदरसे में अफरातफरी मच गई। अधिकारी ने मदरसे में व्याप्त अव्यवस्थाओं और शिक्षक/छात्रों की अनुपस्थित पर ऐतराज जताया और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
हंसवा विकास खंड के गांव कोर्रा सादात् में मदरसा फुरकानिया संचालित है। मदरसे को जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से सरकारी अनुदान भी मिलता है। बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संदीप कुमार सुबह नौ बजे मदरसे के निरीक्षण को जा पहुंचे। उस समय प्रधानाचार्य मदरसे में नहीं थे। पूछने पर कर्मियों ने बताया कि प्रधानाचार्य आसपास ही हैं लेकिन वह काफी देर तक मदरसा नहीं पहुंच सके।
उधर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसे में भ्रमण किया तो वहां पंजीकृत मुंशी/मोलवी के छात्र/छात्राएं भी अनुपस्थित थे। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही छात्र और प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने पर अनुदान बंद करने की चेतावनी भी दी।