फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पांचवीं व आठवीं की परीक्षा में ब्लैक बोर्ड पर नकल

पांचवीं व आठवीं की परीक्षा में ब्लैक बोर्ड पर नकल

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों की कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षा के मूल्यांकन को जिलाधिकारी ने मंगलवार को कुछ स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर लिख कर नकल कराते शिक्षकों को पकड़ा। प्रश्नपत्र में दिए गए सवालों के जवाब तक बच्चे नहीं दे पाए। इसे गंभीरता से लेते डीएम ने शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है। साथ ही स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय परीक्षाओं में खुलेआम नकल की शिकायत पर डीएम कंचन वर्मा परीक्षा के दौरान खागा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकमुगल पहुंची। मंगलवार को पांचवीं कक्षा में पर्यावरण का पेपर था। वहां बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर लिखकर नकल कराई जा रही थी। डीएम के पहुंचते ही शिक्षकों की घिग्घी बंध गई। डीएम ने प्रश्नपत्र में पूछे गए राष्ट्रीय पक्षी का नाम विद्यार्थियों से पूछा कोई भी बच्चा नहीं बता पाया। इससे नाराज डीएम ने प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति करते हुए स्थानांतरण का निर्देश दिया है। इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल बिलंदा में आठवीं कक्षा में अंग्रेजी की परीक्षा थी। डीएम ने प्रश्नपत्र में पूछे सवाल में पूरे परीक्षार्थियों में सिर्फ दो बता पाए जबकि उत्तर पुस्तिका में सभी के जवाब सही थे। इस पर डीएम ने उत्तर पुस्तिकाएं बदलवा दीं। दूसरी उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कराकर अपने सामने परीक्षा कराई। परीक्षा खतम होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के दोनों बंडल साथ ले आईं। डीएम ने प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति करते हुए स्थानांतरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed