{"_id":"75644","slug":"Fatehpur-75644-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिस-प्रशासन साथ मिलकर करें काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिस-प्रशासन साथ मिलकर करें काम’
Fatehpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस की अपनी जिम्मेदारियां हैं। उसे हर तरह के मामलों पर दखल देनी होती हैं। अच्छा होगा कि काम आसान करने के लिए प्रशासन की मदद ली जाए। क्राइम कंट्रोल करने के लिए हर संभव प्रयास हो। अपराध को पनपने का मौका न दिया जाए। जनता को पुलिस से खौफ न लगे वह अपनी बात कह सके। ऐसा माहौल तैया किया जाए। शनिवार को क्राइम मीटिंग में पुलिसवालोें को उनकी जवाबदेही याद दिलाई गई। दो घंटे तक क्राइम कंट्रोेल किए जाने पर चर्चा हुई। डीएम कंचन वर्मा ने कहा पुलिस और प्रशासन साथ मिलकर काम करे। जमीनी मामलों पर एसडीएम को संज्ञान में लिया जाए। पुलिस कप्तान आरके चतुर्वेदी ने कहा पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारियां है। उन्हें ईमानदारी से निभाया जाए। इस दौरान एसओ, सदर कोतवाल आरके सिंह समेत समस्त थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन