फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   स्वच्छता अपनाने से ही निर्मल होगा भारत

स्वच्छता अपनाने से ही निर्मल होगा भारत

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। वाटर एड सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से शुरू हुई संकल्प परियोजना का जिले में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शौचालयों के उपयोग, शुद्ध पेयजल श्रोतों के रखरखाव एवं स्वच्छता के जरूरतों पर जोर दिया।
विज्ञापन

सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन एवं जिला स्वच्छता समिति की ओर से निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीडीओ ने वाटर एड, सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आरंभ की गई संकल्प परियोजना का जिले में स्वागत किया और शौचालयों के उपयोग, शुद्ध पेयजल श्रोतों का रखरखाव एवं स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि स्वच्छता की दिशा में परिवर्तन लाने के लिए परिवारों, समुदायों, पंचायतों स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों और सरकार की मिलीजुली भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नंदिनी जैन ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता हमारी निजी प्राथमिकता होनी चाहिए तभी सही मायने में स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकेंगे। वाश फोरम के सदस्य अशोक तपस्वी ने सभी संगठनों एवं सदस्यों से मिलकर वृहद स्तर पर योगदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, बीएसए ओपी त्रिपाठी, निर्मल भारत अभियान समन्वयक शरद अवस्थी, संतोष, राकेश, कार्तिकेय, देवेंद्र, राशिद एवं विभिन्न धर्मों के धार्मिक गुरु मौजूद रहे। संचालन सारथी के डायरेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed