फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वित्तविहीन कालेजों में प्रवेश फार्म बंटने शुरू

वित्तविहीन कालेजों में प्रवेश फार्म बंटने शुरू

Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। वित्तविहीन महाविद्यालयों ने प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू कर दिया है। इन कालेजों में पहली जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते है। जिले में दो राजकीय महाविद्यालय हैं। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय फतेहपुर और राजकीय महिला बिंदकी में प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू हो चुका है। यहां सात जुलाई प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। सात जुलाई को ही कट आफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी और प्रवेश लिए जाएंगे। राजकीय और वित्तपोषित विद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

जिले के 35 वित्तविहीन कालेजों में प्रवेश फार्म बांटे जा रहे हैं, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू होगी। यहां पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश बिना किसी मानक के लिए लेने की व्यवस्था है। वित्तविहीन कालेजों में रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय खागा, अमर शहीद ठा. दरियाव सिंह महाविद्यालय हरदों, डा. जेगेश्वर सिंह मनमोहन सिंह महाविद्यालय सरौली, अमर शहीद कंचन सिंह महाविद्यालय शिवपुरी, बच्चू सिंह रामस्वरूप सिंह अढौली, धर्मपाल सिंह चंद्रौल गोपालपुर अढौली, रामपाल सिंह मौर्य सुल्तानपुर घोष, चौधरी शिवकुमार सिंह स्मारक धाता, स्व. खेरे प्रसाद विपिन बिहारी कौंह अमौली, महाराणा प्रताप करचलपुर, अभय प्रताप सिंह डिग्री कालेज कुंवरपुर रोड बिंदकी, मां शारदा कुवंरपुर रोड बिंदकी, त्रिवेदी गर्ल्स डिग्री कालेज महरहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. परशुराम आजमपुर गढवा, जगदंबा महिला मऊदेव, संतोष सिंह महाविद्यालय सरांय बकेवर, अभिनव प्रज्ञा हरदौसपुर चौडगरा, रामपाल बिटान देवी महाविद्यालय शहीद स्थल बावन इमली खजुहा हैं। इनके अलावा स्व. दिलीप स्मारक महाविद्यालय कोड़ा जहानाबाद, डा. निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज फतेहपुर, ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय फतेहपुर, रामऔतार सिंह महाविद्यालय शेषपुर उनवां फतेहपुर, ठा. शिवप्रताप सिंह महाविद्यालय शाह, स्व. रामप्रसाद यादव महाविद्यालय सिधावं, ज्वाला प्रसाद महाविद्यालय नरैनी, रामा अग्रहरि महाविद्यालय देवीगंज फतेहपुर, ऋतुराज महाविद्यालय जयरामनगर, एसआर डिग्री कालेज रसूलपुर भभैंचा, गिरजा देवी महिला महाविद्यालय खागा, बाबू चंद्रिका प्रसाद महिला महाविद्यालय मुस्तफापुर हुसैनगंज, इलाहाबाद कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट खागा, त्रिवेदी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी मुरादीपुर, फतेहपुर कालेज इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज फतेहपुर, उमराव टेक्नालाजी इंस्टीट्यूट आलमपुर बिंदकी में प्रवेश जमा करके 31 जुलाई तक किसी भी कार्यदिवस को प्रवेश लिया जा सकता है। इसके लिए संबंधित महाविद्यालय में सीटें रिक्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed