{"_id":"36-157235","slug":"Fatehpur-157235-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा के उपयोग व संरक्षण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा के उपयोग व संरक्षण पर जोर
Fatehpur
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से अस्सी स्कूलों के 310 प्रतिभागियों ने सहभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा संभावनाएं, उपयोग एवं संरक्षण रहा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आयोजन के लिए सीनियर वर्ग में शाश्वत गुप्ता सीपीएस, शिवम पटेल सीपीएस तथा जूनियर वर्ग में अभिलाष सेंटजेवियर्स, हर्षिता आरवीएस इंटर नेशनल को चयनित किया गया। सीनियर ग्रुप में शिशिर सेंट जेवियर्स तथा इसी स्कूल की भाव्या ने जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान प्रचारक संतराम दीक्षित, विशिष्ट अतिथि डा. अरुण कुमार तिवारी रहे। इस मौके पर राकारंजन, जिला समन्वयक डा. हरिशंकर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन