{"_id":"36-153106","slug":"Fatehpur-153106-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत तीन की मौत
Fatehpur
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर/सुल्तानपुर घोष। अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में रविवार को एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग दुर्घटनाओं में गंभीर रुप से घायल हुए है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के जूड़ाखेड़ा निवासी 70 वर्षीय रामआरती अपने रिश्तेदार के घर चौडगरा कस्बे आई थी। दोपहर को वृद्धा किसी काम से हाईवे पार कर रही थी। तभी उसे किसी वाहन ने कुचल दिया। जिससे गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर वृद्धा की मौत हो गई। उधर थाना क्षेत्र के ही क सियापुर गांव निवासी ज्वाला प्रसाद बोलेरो चालक अपने मालिक अमरनाथ व राधेलाल निवासी जमुनीखेड़ा के साथ शहर से वापस जा रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के जख्नी के समीप बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। उधर हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी हजारी रैदास का 18 वर्षीय पुत्र नंदलाल रैदास चालकराजू के साथ ट्रक में खलासी था। मलवां थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को खलासी सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था। जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
ट्रैक पार करते वृद्धा
ट्रेन के सामने आई
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन से पूरब सौ मीटर दूरी से रविवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस ने एक वृद्धा का शव बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन कोई भी पहचान नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि वृद्धा का शव पटरियाें के किनारे झाड़ी में पड़ा मिला है। उसके सिर में चोंट के निशान हैं। जिससे प्रतीत होता है कि ट्रेन से टकराने के बाद किनारे आकर गिरी है। जिससे मौत हो गई है।