फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पिछड़े वर्ग के बैकलॉग की होगी समीक्षा

पिछड़े वर्ग के बैकलॉग की होगी समीक्षा

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जल्द ही पिछड़ा वर्ग के नौकरियों में बैकलाग की स्थितियों की समीक्षा की जाएगी। जिले में पिछड़ी जातियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अगले महीने सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वह स्वयं सहभागिता करेंगे। कौशांबी से लखनऊ लौटते समय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने करीब पौन घंटे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रुककर समाज के लोगों का हालचाल जाना और पिछड़ा वर्ग अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में पूछताछ की। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार आमलोगों की सरकार है। जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में धन की कमी आड़े नहीं आने पाएगी। शादी अनुदान योजना का पर्याप्त बजट प्रत्येक जिले में उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक की सबसे सफल मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह की सरकार खासकर पिछड़ी जातियों के कल्याणार्थ बहुत ही गंभीर है। इस मौके पर मौजूद सांसद राकेश सचान ने पालीटेक्निक के छात्रों को अभी तक वजीफा नहीं मिला है। इस समस्या का निराकरण कराने का कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रामशरण यादव, बीरेंद्र यादव, विपिन सिंह यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed