फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ग्राम पंचायतें मालामाल अब विकास की बारी

ग्राम पंचायतें मालामाल अब विकास की बारी

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। धनाभाव के संकट से जूझ रही ग्राम पंचायताें के लिए अच्छी खबर है। शासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों के लिए बजट आवंटित किया है। जिसके तहत ग्राम पंचायतों में रुकी हुई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि यह बजट जनपद की समस्त पंचायताें को नहीं दिया गया है। बल्कि सिर्फ उन खास पंचायतों को दिया गया है, जिनमें मनरेगा योजना अंतर्गत पहले से काम करवाए जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद के समस्त तेरह विकास खंडों की 359 ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए 6 करोड़ 6 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायताें को मनरेगा गाइड लाइन के अनुसार कार्य कराने होंगे। जानकारी के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में पहले से काम चल रहे थे, लेकिन बजट समाप्त होने के कारण उनमें काम रुक गया था। बजट के कारण काम रुक जाने से पंचायताें ने ब्लाको के माध्यम से बजट की डिमांड भेजी थी। जिसके तहत कार्य योजनाओं और उनके स्टीमेट तैयार होने के बाद भी महज धनाभाव के संकट से जूझने वाली ग्राम पंचायतों की छटनी की गई और ऐसी 359 पंचायताें को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 6 करोड़ 6 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी कंचन वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी के.के. चौधरी द्वारा बजट को स्वीकृति दिए जाने के बाद उक्त बजट को सीेधे कोर बैकिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों के खातो में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed