फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मोदी लहर को बनाए रखने का आह्वान

मोदी लहर को बनाए रखने का आह्वान

Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह के आते ही आयोजन स्थल नमो नमो से गूंज उठा। महिला कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश का रुख ही नरेंद्र मोदी की तरफ मुड़ गया है, बस जरूरत है लगातार इसे बनाए रखने की। उन्होंने महिला कार्यकत्रियों से रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका अदा करने का आह्वान किया। कमलावती सिंह के आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदार्धिकारी और समर्थक छिबली नदीं पहुंच गए और ढोल ताशों के साथ उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारी प्रेमा सिंह राठौर, संगीता, उर्मिला लोधी, पूनम द्विवेदी, राजेंद्र सिंह रज्जू के साथ साथ विक्रम सिंह के समर्थक भी छिबली नदी के पास पहुंच गए। कमलावती सिंह ने यहीं पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद मौहार स्थित राजपूत होटल पर रघुनंदन सिंह, योगेंद्र सिंंह, सुधीर, धनंजय, कुंदन सिंह आदि के नेतृत्व में इंतजार कर रहे समर्थकों ने स्वागत करने के साथ साथ नारे लगाए। दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शहर में आयोजित समारोह स्थल पर रुका। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता की चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने भी ओजस्वी भाषण दिया। बैठक को पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने भी संबोधित किया। भाजपा कार्यकत्री कविता रस्तोगी के निवास पर भोजन करके वह इलाहाबाद के लिए निकल गई। कार्यक्रम के दौरान माया शिवहरे, अपर्णा सिंह गौतम, धनंजय द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed