फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चुनावी पिच पर सियासत की बाजी शुरू

चुनावी पिच पर सियासत की बाजी शुरू

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। बसपा के लोकसभा प्रत्याशी अफजल सिद्दीकी के साथ रविवार को अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र में बसपाइयों को हुजूम निकल पड़ा। इस दौरान बसपा विधायक अयोध्या पाल और संजय सचान के नेतृत्व में दर्जनों गांवों का भ्रमण किया गया और चौपालें लगाई गई। भ्रमण के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल शाह के निज निवास पर बैठक आयोजित किया गया। अफजल सिद्दीकी के भ्रमण के दौरान बसपा की पूरी जिला कार्यकारिणी मौजूद थी। वाहनों के काफिले के साथ अफजल सिद्दीकी एवं अन्य कार्यकर्ता शाह, जैदपुर, बनरसी, दुगरई, फरीदपुर, आदि गांवों में पहुंचे और चौपाल लगाई। जिला महासचिव डा. ज्ञानेंद्र ने बताया कि चुनाव की पिच तैयार हो चुकी है। भ्रमण कार्यक्रम इसलिए रखा गया ताकि संसदीय क्षेत्र के एक एक व्यक्ति से मिलना सुनिश्चित हो जाए। उपाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल शाह ने बताया कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सदर विस क्षेत्र में सोमवार को भ्रमण होगा। इस मौके पर नाम अनुज सिंह अन्नू, राजबहादुर सिंह, रामलाल राही, जद्दू मौर्या, जितेंद्र लोधी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed