{"_id":"36-116882","slug":"Fatehpur-116882-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग पर अड़े सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग पर अड़े सफाई कर्मी
Fatehpur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा नगर पंचायत में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों ने अधिकार हासिल करने की लड़ाई छेड़ दी है। गुरुवार को संविदा सफाई कर्मचारियों ने कचहरी में प्रदर्शन करके डीएम से अधिकार प्रदान कराने की मांग की। बाद में डीएम को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत खागा 1991 से 26 संविदा सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें बैंक के माध्यम से सीधे मनदेय का भुगतान किया जा रहा है। अभी तक उन्हें कुल 3600 रुपए मासिक मानदेय का भुगतान किया जा रहा है, जबकि अन्य निकायों में 4120 रुपए का भुगतान किया जा रह है। जब नगर पंचायत से मांग की जाती है, तो उन्हें नौकरी से हटाने की बात की जाती है। इस मौके पर कमलेश, निराशा, बालगोविंद, जितेंद्र, आनंद, राजेश, सूरज, रवि, रिंकू, राजू, दिनेश कुमार, माया, साजन, ननका, गोोविंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन