फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

Thu, 07 Feb 2019 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पहले दिन गुरुवार को 58 केंद्रों में संगीत विषय की परीक्षा होगी। मुख्य विषयों की परीक्षा 12 फरवरी से 104 परीक्षा केंद्रों में होगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 66055 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 38295 और इंटरमीडिएट के 27760 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा ड्यूटी में कुल 4056 अधिकारी, कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें से 3624 माध्यमिक और 432 बेसिक स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को 11 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सात सचल दल लगाए गए हैं। इसके
विज्ञापन


अलावा 60 परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 102 परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है। पहले दिन सुबह आठ बजे से हाईस्कूल संगीत और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र विषयों की परीक्षाएं होंगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उनके स्तर से सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-20-राजकीय बालिका इंटर कालेज में सिटिंग प्लान बनाते कर्मचारी।

बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी
पहले दिन 58 केंद्रों में परीक्षा, मुख्य विषयों की परीक्षा 12 फरवरी से 104 परीक्षा केंद्रों में होगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed