{"_id":"5b5a0b054f1c1b8f568b6909","slug":"91532627717-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, चौक समेत कई मुहल्ले में बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, चौक समेत कई मुहल्ले में बती गुल
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। धर्मशाला रोड पर 400 केवीए ट्रांसफार्मर बुधवार की रात फुंक गया। इससे शहर की प्रमुख बाजार चौक, कटरा अब्दुल गनी और सदाशिव धर्मशाला रोड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस बने हैं। मुहल्ले के लोग सुबह से पानी के लिए परेशान रहे। दूर दराज लगे हैंडपंप व जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था की। यह ट्रांसफार्मर एक महीना में दूसरी बार फुंका है। देर शाम बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति दुरुस्त करने की कोशिश की पर नाकाम रहे। माना जा रहा है कि अब शुक्रवार को ही आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
चौक व्यापारी गोपाल पुरवार ने बताया कि बुधवार रात से बिजली नहीं है। उपकेंद्र में फोन कर सूचना दी गई, लेकिन उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बारिश की वजह से सुबह सही करने की बात कही। रात भर में इनवर्टर डिस्चार्ज हो गया। दुकान व घर में रोशनी नहीं हुई। गुरुवार को भी ऐसे ही गुजर गया।
सभासद गोपाल रस्तोगी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के फुंकने के बाद से पाइप लाइन में पानी आना भी बंद हो गया है। सुबह बच्चों को स्कूल जाने और खाना बनाने में पानी की समस्या रही। मुहल्ले के लोग दूर दराज लगे हैंडपंपों से पानी भर कर लाए। तब लोगों को खाना बनाने की व्यवस्था हुई। बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन
चौक निवासी श्रीकांत दीक्षित ने बताया कि एक महीना में दो बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। जून के अंतिम सप्ताह में ट्रांसफार्मर बदला गया है। घर में रोशनी न होने से बच्चों के सुबह शाम की पढ़ाई भी बंद हो गई है। जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल से पानी भरा गया है।
दुकानदार बबला सोनी ने बताया कि दुकान का इन्वर्टर बोल गया। शाम को पांच बजे ही दुकान बंद करनी पड़ी। 24 घंटे में ट्रांसफार्मर न बदला गया तो व्यापारियों की परेशानी बढ़ जाएगी। चौक बाजार का व्यापार भी प्रभावित होगा।
औंग। क्षेत्र के दुर्गागंज उपकेंद्र का वैक्युम सर्किट ब्रेकर आकाशीय बिजली से जल गया। इससे दो फीडर के 35 गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। आटा चक्की, तेल पेराई मशीन और घरेलू उपकरण बंद है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालाकि विभागीय कर्मचारियों ने सुबह से फाल्ट सही करने का काम शुरू कर दिया, शाम तक हालात सुधरे नहीं थे।
मलवां ब्लाक के दुर्गागंज उपकेंद्र में बुधवार रात को बारिश के साथ आकाशीय बिजली पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में गिरी। बिजली की चिंगारी से उपकेंद्र में लगा ब्रेकर जल गया। ब्रेकर में आग की चिंगारी देख कर उपकेंद्र व आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे गलाथा और औंग फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। संविदा कर्मी गोपाल शुक्ला, शिवसागर, हिमांशु पटेल ने बालू, मौरंग डालकर आग बुझाई। तब लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता कल्लू यादव ने बताया मशीनों को खोल कर फाल्ट सही कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।औंग, गोधरौली, गढ़ी, गंज, बड़ाहार, रानीपुर, दरियापुर, आशापुर, अभयपुर, अवसेरी खेड़ा, जाड़े का पुरवा, कोडिय़ा, हाजीपुर, कोल्हापुर, महुआ खेड़ा, थानपुर, मानिकपुर।
-जलापूर्ति बाधित, बिजली उपकरण बने शोपीस