फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लक्ष्य तय कर पढ़ाई पूरी करने से मिलती सफलता-विजयलक्ष्मी

लक्ष्य तय कर पढ़ाई पूरी करने से मिलती सफलता-विजयलक्ष्मी

Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य तय कर पढ़ाई पूरी करने से मिलती सफलता-विजयलक्ष्मी
फतेहपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल जीटी रोड में एक संगोष्ठी हुई। जिसमें छात्राओं को दृढ़ इच्छा और लगन के साथ पढ़ाई पूरी कर समाज के लिए कुछ नया करने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


संगोष्ठी में समाजसेवी विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि देश की आधी आबादी अगर जागरूक हो जाए, तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सभी महिलाएं अपनी बेटियों को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकालें। उनका हौसला टूटने न दें। पढ़ाई के लिए बाहर भेजने में कतई संकोच न करें। बेटियां भी पढ़ाई को एक लक्ष्य बनाकर पूरी करें। उन्हें आईएएस बनना है, डाक्टर बनना है या फिर इंजीनियर बनना है।
विज्ञापन


इसके लिए पहले तय कर लें। अगर लक्ष्य कर पढ़ाई पूरी की जा रही है, तो बड़ा से बड़ा तूफान भी बेटी के रास्ते का बाधक नहीं बन सकता है। बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं मुस्तैद रहने की सलाह दी। समाजसेवी जागृति तिवारी ने कहा कि बेटी की पढ़ाई में कोताही न बरती जाए। पढ़ी लिखी बेटी पहले मायका और इसके बाद ससुराल संवारती हैं। उन्होंने छात्राओं को परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटी घर संचालिका लवली सिंह ने कहा कि छात्राएं हर बात माता-पिता से दोस्तों की तरह शेयर करें। अगर रास्ते में कोई गलत हरकत करता है, तो इसकी भी जानकारी नि:संकोच होकर माता पिता को बताएं। जरूरत पड़ने पर 100 नंबर पर सूचना दें। इससे पुलिस मदद के लिए तुरंत पहुंचेगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा, रेखा सिंह, तन्नों आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed