फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मौरंग की समस्या से सीसी, नाली निर्माण बंद

मौरंग की समस्या से सीसी, नाली निर्माण बंद

Mon, 12 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मौरंग की समस्या से सीसी, नाली निर्माण बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। प्रधान संगठन की सोमवार को ज्वालागंज कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों की ओर से प्रधानों का उत्पीड़न किए जाने का मुद्दा उठा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू ने कहा कि मौरंग न मिलने से गांव के विकास कार्य ठप हैं। सीसी मार्ग, नाली और पुलिया निर्माण का काम नहीं हो पा रहा है।

असोथर ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ सुल्तान ने कहा कि शौचालय व आवास निर्माण का रुपया लाभार्थी के बैंक खाता में भेजा जाता है। लाभार्थी अपने हिसाब से निर्माण कराता है। इसमें प्रधानों का कोई लेनादेना नहीं है। फिर भी प्रधानों पर शौचालय व आवास निर्माण में तेजी लाने का दबाव बनाया जाता है। जब लाभार्थी के खाता में रुपया पहुंच जाएगा तो वह प्रधानों का दबाव कैसे मानेंगे।
विज्ञापन


भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष स्वामीशरण पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में मौरंग की समस्या नासूर बन गई है। विद्यालयों में बाउंड्रीवाल कराने का अधिकारी दबाव बना रहे हैं, लेकिन मौरंग कहां से आए। इसका अधिकारियों से कोई लेना-देना नहीं है। बाहरी जिलों से जो मौरंग व डस्ट आ रही है। वह चार गुना अधिक दाम में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता पूर्वक काम न होने पर जिम्मेदार प्रधान को ठहराया जाता है। जो इस्टीमेट बनाए जाते हैं, उसमें बाजार में बिकने वाली मौरंग का रेट लगाया जाए। इससे प्रधानों को काम कराने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और मानक के अनुसार काम होगा। इस मौके पर प्रधान मकदूम पाल, शानू, पवन कुमार, राजेेश कुमार, सुरेश कुमार, मोहम्मद इरशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed