फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गन्ना केंद्रों पर हावी हैं बिचौलिया

गन्ना केंद्रों पर हावी हैं बिचौलिया

Sat, 10 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गन्ना केंद्रों पर हावी हैं बिचौलिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोनिहां (फतेहपुर)। गन्ना क्रय केंद्र में शनिवार को पूर्व सांसद राकेश सचान ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने क्रय केंद्र में वसूली और बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने डीएम और हैदरगढ़ चीनी मिल मैनेजर से फोन पर किसानों की समस्याएं बताईं। किसानों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

किसान बनारसी दास ने बताया कि चार दिन से गन्ने की तौल बंद हैं। क्रय केंद्र में 50 गन्ना से लदी ट्रालियां खड़ी हैं। क्रय केंद्र प्रभारी का भी कोई पता नहीं है। इससे किसानों को गन्ना की पर्ची भी नहीं मिली हैं। जिन किसानों का पहले गन्ना खरीदा गया है, उनसे एक ट्राली में एक क्विंटल कटौती और 200-300 रुपये मजदूरों को देने के नाम पर लिए गए हैं।
विज्ञापन


किसान नवल वर्मा ने कहा कि क्रय केंद्र में गन्ना की ढुलाई का काम सुस्त है। तौल कराने के बाद ट्राली खाली नहीं कराई जाती हैं। ट्रकों के आने पर ट्राली खाली होती है। ऐसे में खड़े ट्रैक्टर का भी किराया देना पड़ता है। पूर्व सांसद ने किसानों को आश्वासन दिया कि हैदरगढ़ चीनी मिल जाकर मैनेजर से बात करेंगे। किसानों की हर समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर किसान अशोक कुशवाहा, चरन यादव, छविनाथ सिंह, कृष्णबली यादव, पदम सिंह, गिरजा शंकर, गुलाब शर्मा, लालबाबू नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed