फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   79,659 voters filled out Form-6 to get their names added to the voter list.

Fatehpur News: 79,659 मतदाताओं ने फाॅर्म-6 भरकर वोटर लिस्ट में जुड़वाए नाम

Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
79,659 voters filled out Form-6 to get their names added to the voter list.
फतेहपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नाम कटवाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार तक 79,659 मतदाताओं ने फाॅर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के बाद से मतदाता बड़ी संख्या में फाॅर्म-6, 7 और 8 भर रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात दिन के भीतर नाम सूची में जोड़ दिए जा रहे हैं। 1,717 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फाॅर्म-7 भरा है। 17,252 मतदाताओं ने विवरण में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 जमा किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1,73,273 नोटिस मतदाताओं को जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 45,906 नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची से नाम कटने का दावा भ्रामक

खागा विधानसभा क्षेत्र में जाति विशेष के 72 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की वायरल सूचना को ईआरओ खागा अभिनीत कुमार ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी भ्रामक है और इससे लोगों में भ्रम फैल रहा है।
ईआरओ ने स्पष्ट किया कि जब संबंधित फार्मों पर कोई दोबारा कार्रवाई नहीं हुई है तो मतदाता सूची से नाम हटने का सवाल ही नहीं उठता। एसआईआर की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत ही चल रही है और किसी भी मतदाता का नाम बिना कानूनी प्रक्रिया के नहीं हटाया जा सकता।

अभिनीत कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर वायरल सूचनाओं पर भरोसा न करें। मतदाता को नोटिस जारी होने के एक सप्ताह के भीतर उसका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed