{"_id":"64209d2468b2ea020f0faaa4","slug":"65-connections-cut-for-not-depositing-electricity-bill-fatehpur-news-c-12-1-145178-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिजली बिल जमा न करने पर 65 के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिजली बिल जमा न करने पर 65 के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
हरदोई। शहर में रविवार का बिजली बिल के वसूली का अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया बिल जमा न करने पर 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
उपखंड अधिकारी सदर केपी सिंह के नेतृत्व में रविवार को बिजली बिल का बकाया जमा करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, कैनाल रोड, रेलवे गंज, सिनेमा रोड पर पांच हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 850 कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें आठ लाख के 65 बकायेदारों के कनेक्शनों के काटे गए। वहीं, 175 कनेक्शन धारकों को 19 लाख रुपये जमा कराया गया। अभियान के दौरान अवर अभियंता पंकज जायसवाल, दिनेश यादव, राज कुमार, मनीष गुप्ता, आलोक रावत, रजनीकांत रावत सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।