{"_id":"6aecda587bb4cd7cf806b2f1","slug":"40-additional-buses-will-operate-for-the-chitrakoot-fair-and-10-additional-buses-will-run-on-the-delhi-route-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-165836-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चित्रकूट मेले के लिए 40, दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चित्रकूट मेले के लिए 40, दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी
विज्ञापन
फतेहपुर। दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों और चित्रकूट धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। चित्रकूट मेले के लिए जिले से 40 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जबकि दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। चित्रकूट मार्ग पर बसों का संचालन 24 घंटे होगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
दिवाली पर चित्रकूट धाम में लगने वाले मेले में खागा, बिंदकी और सदर तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने 40 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। इनका संचालन लगातार किया जाएगा, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
वहीं दिल्ली, आगरा और मथुरा समेत अन्य शहरों में काम करने वाले लोग भी त्योहार पर घर लौटते हैं। दिवाली के बाद उनकी वापसी के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें पांच बसें फतेहपुर से दिल्ली जाएंगी, जबकि पांच बसें दिल्ली से यात्रियों को लेकर लौटेंगी।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालन पर नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।