फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   35 meritorious students honored at the merit award ceremony.

Fatehpur News: मेधा अलंकरण समारोह में 35 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
35 meritorious students honored at the merit award ceremony.
फोटो-43-कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ मौजूद छात्र व समिति के पदाधिकारी। संवाद
फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को पाल सामुदायिक उत्थान समिति की ओर से मेधा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष देशराज पाल ने की। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ई. हरिश्चंद्र मंडल और विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल रहे।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष डॉ. अमित पाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले करीब 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ऋतिक पाल की माता और मुराइनटोला वार्ड की सभासद सरोज पाल के नगर पालिका परिषद में दिए प्रस्ताव पर बोर्ड ने अहिल्याबाई चौराहे के सुंदरीकरण को मंजूरी दी थी। चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कराने में विशेष आर्थिक सहयोग करने वालों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे के अनावरण के मौके पर नगर पालिका बोर्ड के उपस्थित सभासदों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की गई। समारोह में गोरखपुर से आए जादूगर अशोक यादव ने जादू के माध्यम से समाज में ढोंग, आडंबर, पाखंड और कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. रतीभान पाल, सूरज भान पाल, रामचंद्र पाल, कुलदीप पाल, रामप्रसाद पाल, सौरभ पाल, बबलू पाल, रामविनोद पाल, भैरव प्रसाद पाल, संतोष पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो-43-कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ मौजूद छात्र व समिति के पदाधिकारी। संवाद

फोटो-43-कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ मौजूद छात्र व समिति के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed